रविवार, २६ नोव्हेंबर, २०१७

संविधान दिवस (भारत)

संविधान दिवस (26 नवम्बर) भारत गणराज्य का संविधान26 नवम्बर 1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के निर्मात्री समिति के अध्यक्ष डॉ॰ भीमराव आंबेडकरके 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवम्बर 2015 को संविधान दिवस मनाया गया। डॉ॰ भीमराव आंबेडकर जी ने भारत के महान संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवम्बर 1949 को पूरा कर राष्ट्र को समर्पित किया।[1]गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान अमल में लाया गया।
संविधान दिवस
Constitution of India.jpg
किसी भी संशोधन से पहले भारतीय संविधान की प्रस्तावना के मूल पाठ
आधिकारिक नामसंविधान दिवस
अन्य नामभारत का कानून
अनुयायीभारत
उद्देश्यभारत ने 1949 में संविधान को अपनाया
उत्सवस्कूलों में संविधान से संबंधित गतिविधियाँ, समानता के लिए दौड़, विशेष संसदीय सत्र
तिथि26 नवम्बर
Frequencyवार्षिक
First timeभारत सरकार द्वारा 2015 में, आंबेडकरवादी लोगों द्वारा दशकों पूर्व से
समान पर्वभारतीय संविधान
भारतीय संविधान के पिता डॉ॰ बी आर आंबेडकर संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद को भारतीय संविधान सुपूर्द करते हुए, 26 नवंबर 1949
आंबेडकरवादी और बौद्ध लोगों द्वारा कई दशकों पूर्व से ‘संविधान दिवस’ मनाया जाता है। भारत सरकार द्वारा पहली बार 2015 से डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के इस महान योगदान के रूप में 26 नवम्बर को "संविधान दिवस" मनाया गया।[2][3] 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रसार करने और डॉ॰ भीमराव आंबेडकर के विचारों और अवधारणाओं का प्रसार करने के लिए चुना गया था।[4]

26/11 शहिदांना सलाम